मैदा बभनगामा से चोरी की गई बाइक गभूआ बहियार से हुआ बरामद

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा गांव से अज्ञात चोरों के द्वारा की गई बाइक चोरी शनिवार को गभूआ बहीयार से पुलिस ने लवारीस हालत में बरामद किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि फुलबरीया थाना क्षेत्र के मीलतनगर निवासी मोहम्मद उस्मान के पुत्र मोहम्मद साहेद ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर अपने बाइक बी आर 09 ए सी 2125 को अज्ञात चोरों के द्वारा मैदा बभनगामा स्थित ससुराल से चोरी कर लिया है से संबंधित मामला दर्ज कराया था।

- Sponsored Ads-

मैदा बभनगामा से चोरी की गई बाइक गभूआ बहियार से हुआ बरामद 2पुलिस ने पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में वीरपुर थाना कांड संख्या 02/25 दर्ज कर बाइक जांच अभियान तेज कर दिया। और संभावित ठिकानों पर छापे मारी भी कर रही थी। पुलिस की क्षेत्र में गस्ती तेज होने से चोरों ने गभूआ बहीयार में बाइक ले जाकर छोड़ दिया।जिसकी सुचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक को अपने कब्जे में कर लिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article