कार्तिक पूर्णिमा को लेकर जिले के बड़गांव और कोसुक घाट पर स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

DNB Bharat

नालंदा जिला के कोसुक एवं बड़गांव घाट

डीएनबी भारत डेस्क 

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर जिले के बड़गांव और कोसुक छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है। कोसुक और बड़गांव छठ घाट पर कार्तिक पूर्णिमा को लेकर मेला का भी आयोजन किया गया।नालंदा जिले के अलावे आस पास के जिले के भी श्रद्धालु बड़गांव छठ घाट पर आकर आस्था की डुबकी लगाते है।

- Sponsored Ads-

कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान का विधान है। कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर दिन सोमवार यानि आज है कार्तिक पूर्णिमा पूजा-पाठ, नदी स्नान और दान-पुण्य के लिए बहुत ही शुभ मानी गई है।ऐसी मान्यता है कि आज के दिन सूर्य उदय से पूर्व नदी में स्नान कर दीपदान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article