डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा थाना क्षेत्र के बड़गांव मुशहरी पर गांव में रविवार की देर शाम शराब पीने के विवाद में एक अधेड़ की पीट पीट कर हत्या किए जाने की घटना घटी है। परिवार वाले हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगा रहे है। मृतक स्व तुलसी मांझी का 55 वर्षीय पुत्र चंदेश्वर मांझी है।

पुत्र गोपाल कुमार का आरोप है कि उसका पिता होटल में रहकर मेहनत मजदूरी करता है रविवार को होटल बंद होने के कारण गांव आया हुआ था । उसका पड़ोसी वीरेश मांझी शराब बेचता है । शाम को उसके घर पर शराब पीने के लिए गया किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और उसने अपने सहयोगियों के साथ लाठी – डंडे से मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाता गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था । शाम को आरोपी शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था मना करने पर दोनों के बीच मारपीट की घटना घटी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा । आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है घटना के बाद से वह गांव छोड़कर फरार हो गया है ।
डीएनबी भारत डेस्क