स्नान के दौरान डूबे एक ही परिवार के 7 बच्चे, इलाके में मातम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के रोहतास से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और मातम पसार गया। रोहतास में सोन नदी में स्नान करने के दौरान एक ही परिवार के 7 बच्चे डूब गए। बच्चों के डूबने की खबर पूरे इलाके में फैलते ही लोग घटनास्थल पर जुटने लगे। घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंच कर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम बच्चों को खोजने में जुट गई है।

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी के अनुसार अब तक पांच बच्चों के शव को बरामद कर लिया गया है। घटना रोहतास के तुंबा गांव की है। डूबने वाले बच्चो में तीन लड़कियां और चार लड़के शामिल हैं।

लोगों ने बताया कि सोन नदी में 7 बच्चे स्नान कर रहे थे तभी एक बच्चा डूबने लगा। डूबते हुए बच्चे को बचाने के दौरान अन्य बच्चे भी गहरे पानी में चले गए और सभी डूब गए। घटना के बाद घटनास्थल पर मातम का माहौल हो गया। वहीं एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम दो बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article