पीएचसी बरौनी में परीवार नियोजन पखवाड़ा का किया गया भव्य उद्घाटन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के पीएचसी बरौनी में शनिवार को परिवार नियोजन पखवाड़ा का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा मनोज कुमार, डा स्निग्धा कुमारी, बीएचएम बरौनी संजय कुमार ने संयुक्त रूप से भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर हर्ल द्वारा संचालित सहयोग संस्थान एच एलएफपीपीटी के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर संजीव पांडेय, ओआरडब्लू अनिल कुमार द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

वहीं आशा कार्यकर्ता तथा आशा फेसिलेटर द्वारा जनजागरूकता रैली चला कर छोटा परिवार सुखी परिवार, स्वास्थ्य नारी,स्वास्थ्य घर, सेहत का साथी परिवार नियोजन के कई फायदे सहित अन्य चीज़ों पर विस्तारपूर्वक जानकारी उपस्थित लाभार्थी को दिया।

पीएचसी बरौनी में परीवार नियोजन पखवाड़ा का किया गया भव्य उद्घाटन 2साथ ही इस दौरान पखवाड़ा के शुभारंभ में 10 महिलाओं का डा स्निग्धा कुमारी द्वारा बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा मनोज कुमार, डा स्निग्धा कुमारी, बीएचएम संजय कुमार, फैमिली प्लानिंग काउंसलर किरण कुमारी, प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर संजीव पांडेय, ओआरडब्लू अनिल कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article