कलयुगी पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के घटना तेयाय ओपी थाना क्षेत्र के छतरी टोल गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक कलयुगी पति का अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना तेयाय ओपी थाना क्षेत्र के छतरी टोल गांव की है। मृत महिला की पहचान छतरी टोल गांव के रहने वाले मोहम्मद मकबूल की पत्नी शबाना खातून के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

लड़की के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद मकबूल दूसरा शादी कर लिया था। जिसका विरोध शबाना खातून के द्वारा लगातार किया जा रहा था। लेकिन इसके बावजूद भी पति के द्वारा शबाना खातून पत्नी को मारपीट गाली-गलौज की घटना को अंजाम देते रहता था।

परिजनों ने यह भी बताया कि जब मोहम्मद मकबूल के द्वारा जबरन दूसरी लड़की को शादी कर अपने घर लाने का जिद करने लगा। तभी मृतक शबाना खातून के द्वारा विरोध किया गया। इसी से नाराज होकर शबाना खातून को पति के द्वारा बैहरामी से पहले पिटाई किया गया। इससे भी मन नहीं भरा तो उसे बेरहमी से गले गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

वहीं शबाना खातून की हत्या करने के बाद घर में शव छोड़कर पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि एक लाख रुपए का शबाना खातून से पति के द्वारा डिमांड किया गया था। इसको लेकर भी शबाना खातून को पति के द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

उन्होंने बताया कि गांव के पड़ोसी के द्वारा यह पता चला कि शबाना खातून को पति के द्वारा गला दबाकर हत्या कर सभी लोग घर से फरार हो गया है। आनन-फानन में जब शबाना खातून को देखने के लिए मायके के सभी लोग उसके घर पहुंचे तो शबाना खातून शव पड़ा मिला। इसकी सूचना तभी तेयाय थाना पुलिस को दी गई।

वहीं इस घटना का सुचना मिलते ही मौके पर तेयाय थाना की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल इस घटना के बाद पति समेत पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है।

बताते चलें कि 2016 में शबाना खातून की शादी मोहम्मद मकबूल के साथ बड़ी धूमधाम से किया गया था। इस दौरान मृतक महिला शबाना खातून के दो छोटी छोटी बच्ची भी है। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article