हर्षोल्लास के साथ हुआ भगवान श्रीकृष्ण के प्रतिमा का विसर्जन

DNB Bharat Desk

वीरपुर में आयोजित पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला संपन्न होने के उपरांत शुक्रवार को तीनों पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का हर्षोल्लास के साथ गाजे बाजे के मधुर संगीत पर झुमते हुए धूमधाम से बलान नदी में विसर्जन किया ।

- Sponsored Ads-

हर्षोल्लास के साथ हुआ भगवान श्रीकृष्ण के प्रतिमा का विसर्जन 2विसर्जन से पूर्व प्रतिमाओं को विभिन्न टोला, मुहल्ला में भ्रमण कराया गया। मौके पर जन प्रेरणा समिति के अमित कुमार, राजेश कुमार, विकास कुमार, द ग्रेट यूथ सोसाइटी के अश्विनी, पप्पू, जितेंद्र, राजा, जन सहयोग समिति के संतोष कुमार, बिरजू शर्मा, दिनेश पंडित, संजय पंडित, चंदन कुमार समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवी मौजूद थे।

विसर्जन के दौरान थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article