रसलपुर गांव में कई लोगों की मौत विभिन्न रोगो से असमय हो गई है और आगे ऐसा नहीं हो इसी कामना से अखंड ब्राह्मण सेवा समिति ने उक्त आयोजन किया।
डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर। सर्व कल्याण की भावना से महामृत्युंजय मंत्र जाप किया गया।प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर गांव स्थित श्री ऋण मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर सह बड़ी ठाकुरबाड़ी महेश के प्रांगण में उक्त गांव निवासी गणेश चौधरी पिता स्वर्गीय बनवारी चौधरी तथा पुरे समाज को रोग मुक्ति की कामना से अखंड ब्राह्मण सेवा समिति (भारत वर्ष) के जिला अध्यक्ष विकास झा की अध्यक्षता व निर्देशन में कूल 21 ब्राह्मणों द्वारा मंगलवार को महामृत्युंजय मंत्र का जप के उपरांत अभिषेक किया गया।
उक्त अवसर पर उपस्थित अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारत वर्ष के अध्यक्ष विकास झा ने कहा कि अखंड ब्राह्मण सेवा समिति सिर्फ ब्राह्मण समाज की कल्याण की भावना नहीं रखता वरण इस देश के सभी वर्गो के नागरिकों का कल्याण की कामना करता है और इसी उद्देश्य से इस समाज के ग़रीब गणेश चौधरी सहित पूरे समाज को रोग मुक्ति हेतु मंत्र जाप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब डाक्टर वैद्य के इलाज से लोग थक जाते हैं तथा जीवन की आस समाप्त हो जाती है तब एक महामृत्युंजय मंत्र ही ऐसा महामंत्र है जिसके जप से मृत्यु शय्या के क़रीब पहुंचे रोगी को भी रोग मुक्त किया जा सकता है।
इसके लिए ब्राह्मणों को तन मन से पवित्र होकर महामृत्युंजय मंत्र जप करना होता है। वहीं मौके पर उपस्थित अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारत वर्ष के प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर व असाध्य रोग से पीड़ित गणेश चौधरी के कष्ट से द्रवित होकर जिला अध्यक्ष विकास झा ने यह निर्णय लिया तथा इनके निर्देश पर इस सेवा समिति से जुड़े सभी ब्राह्मण निशुल्क इस महामंत्र का जप कर रहे हैं तथा गणेश चौधरी के साथ साथ इस समाज को भी रोगो से मुक्ति मिले ऐसी कामना करते हैं। वहीं मौके पर उपस्थित गणेश चौधरी की धर्मपत्नी ने रोते हुए कहा कि उसे महामृत्युंजय मंत्र में अटूट विश्वास है।
उसके गांव में कई लोगों की मृत्यु विभिन्न रोगो से असमय हो गई है तथा उनके पति को भी डाक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया तब उन्होंने भगवान शिव का चरणा अमृत पति को पिलाया, जिसके पीने से उनके स्वास्थ्य में सुधार होने लगा।तब उन्होंने अपने गांव को रोग मुक्ति की कामना से अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारत वर्ष को आवेदन देकर यह आयोजन करने की प्रार्थना की। उक्त अवसर पर संगठन के सलाहकार महेश पाठक, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष बुद्धिनाथ मिश्र, सचिव सुनील झा, जिला संयोजक राजा ठाकुर, मीडिया प्रभारी गौतम झा,ब्राह्मणों के अध्यक्ष सह आचार्य दिगम्बर ठाकुर उर्फ दीपक अपने सभी सहयोगी ब्राह्मण रंधीर झा, दुर्गेश झा, मनोज झा,नवल पाठक, गुलशन पाठक, अश्वनी झा सहित अन्य विद्वत जन उपस्थित थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट