डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर प्रखंड के बसंत कालिनी वैष्णवी चैती दुर्गा पूजा समिति भगवानपुर के तत्वावधान में ब्रह्मस्थान भगवानपुर में आयोजित भागवत कथा को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।गाजे बाजे के साथ रंग बिरंगी परिधानों में सजी 351 कुमारी कन्याओं ने ने सिर पर जल भरा कलश लेकर नगर भ्रमण किया।

शोभायात्रा मंदिर से से होते हुए दहिया, भगवानपुर बाजार और भगवानपुर गांव का भ्रमण किया।अंत में मंदिर परिसर में शोभायात्रा समाप्त हुई। जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।भागवत कथा रविवार की रात शुरू होगी।28 मार्च तक होने वाले भागवत कथा में वाराणसी से आई कथावाचिका नेहा श्री का प्रवचन होगा।मेला समिति के अध्यक्ष अरविन्द मंडल ने बताया कि दुर्गा मेला 25 से 28 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

मेले के दौरान भागवत कथा का भी विशेष आयोजन रखा गया है। इस श्रद्धालु आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे।मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष अरविंद मंडल, सचिव अनिल महतो, कोषाध्यक्ष अमरजीत महतो, अमीर लाल, राकेश कुमार, पंकज ठाकुर, राहुल कुमार, संजय पासवान, गुड्डू चौधरी, गोलू चौधरी, केशव चौधरी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।रहे।इसको लेकर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट