बेगूसराय के तेघड़ा में कुम्हार प्रजापति का एक दिवसीय वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के तेघड़ा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को  संत यमुना दास ठाकुरबारी दनियालपुर में कुम्हार प्रजापति समाज का एकदिवसीय जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन प्रमोद कुमार पंडित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इस मौके पर वर्ष 2024 में समाज के मैट्रिक इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुये छात्र छात्राओं एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के तेघड़ा में कुम्हार प्रजापति का एक दिवसीय वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न 2मंच संचालन संगठन मंत्री भूपेंद्र कुमार पंडित ने किया।इस अवसर पर अवकाश प्राप्त शिक्षक योगेश्वर पंडित ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्रतिभाओं के प्रोत्साहन में अहम भूमिका निभाते हें। किसी भी समाज की प्रगति उसकी सांगठनिक एकता व शिक्षा में निहित होती है।

बेगूसराय के तेघड़ा में कुम्हार प्रजापति का एक दिवसीय वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न 3संगठन के संरक्षक डॉ0 उग्र नारायण पंडित ने समाज में बालिका शिक्षा और युवाओं को रोजगारोन्मुखी  परीक्षा की तैयारी का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में रामचंद्र पाल, सुधीर पंडित, विश्वनाथ पंडित, प्रो0 पंकज पंडित एवं संजय पंडित ने भी अपना विचार व्यक्त किया।वक्ताओं ने बेटियों को बचाने व पढ़ाने पर बल दिया। मौके पर दर्जनों अतिथियों को सम्मान के साथ ही 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article