बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में स्वतंत्रा दिवस के मौके पर प्रभारी मंत्री संजय सरावगी ने झंडोतोलन किया

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में आज बिहार सरकार के मंत्री सह बेगूसराय के प्रभारी मंत्री संजय सरावगी ने झंडा फहराया। इस मौके पर बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला एवं एसपी मनीष समेत कई बरिय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सर्वप्रथम बेगूसराय पुलिस के जवानों के द्वारा एवं एनसीसी तथा स्कूली छात्रों के द्वारा मंत्री संजय सरावगी को सलामी दी गई। 

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में स्वतंत्रा दिवस के मौके पर प्रभारी मंत्री संजय सरावगी ने झंडोतोलन किया 2तत्पश्चात उनके द्वारा  पैरेड का निरीक्षण किया गया और झंडोतोलन किया गया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह बेगूसराय के प्रभारी मंत्री हैं और निश्चित रूप से बेगूसराय आजादी के बाद लगातार विकास के आयाम को पा रहा है। इतना ही नहीं आजादी की लड़ाई में भी बेगूसराय के कई लोगों ने अपनी शहादत दी साथ ही साथ नमक आंदोलन समेत कई आंदोलन में यहां के वीर सपूतों ने भाग लिया। 

बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में स्वतंत्रा दिवस के मौके पर प्रभारी मंत्री संजय सरावगी ने झंडोतोलन किया 3इस मौके पर उन्होंने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह को याद करते हुए कहा कि बेगूसराय उनकी कर्मस्थली रही है और आज बेगूसराय इन वीर सपूतों के पद चिन्हों पर चलकर लगातार आगे बढ़ रहा है। 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article