अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया गया कार्यक्रम का आयोजित

DNB Bharat Desk

 

आज की शिक्षित बालिकाएं भविष्य में शिक्षित समाज की मुख्य धुरी हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। बालिका परिवार व समाज की धुरी होती हैं। बालिकाओं को शिक्षित व सबल बनाकर ही विकसित समाज की कल्पना संभव है। यह बात सीडीपीओ डॉक्टर दर्शना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।

- Sponsored Ads-

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया गया कार्यक्रम का आयोजित 2उन्होंने कहा कि आज की शिक्षित बालिकाएं भविष्य में शिक्षित समाज की मुख्य धुरी हैं। इस दौरान छात्राओं को नारी सशक्तिकरण, उनके संवैधानिक अधिकार व कर्त्तव्य की जानकारी दी गई। इस मौके पर लड़कियों को उनके अधिकारों और बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए उन्हें जागरुक करने तथा सबल व सशक्त होने के लिए पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बैंकिंग तथा सामाजिक व्यवहार के साथ-साथ कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

मौके पर एचएम मोहम्मद अब्दुल्लाह, मोती कुमारी, रकीबा शहनाज, एलएस आरती सिन्हा, उषा कुमारी सहित सैकड़ों बालिकाएं मौजूद थी।

 

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article