बेगूसराय: राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन बेगूसराय के तत्वाधान में बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सहुरी में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर सहयोग से समाधान कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, एसपी मनीष, नगर विधायक कुन्दन कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम श्रीकांत शास्त्री ने ने की तथा संचालन बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत भवन प्रांगण में नव निर्मित स्वास्थ्य केंद्र भवन सहुरी का भी सभी आगत अतिथियों ने भव्य उद्घाटन किया। डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि सहयोग शिविर में कुल 92 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 92 आवेदन ऑन लाईन किए गए। जिसमें से 82 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
सहयोग शिविर में प्रमुख रूप से राजस्व, जन्म- मृत्यु, सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा, शिक्षा, राशन कार्ड, पीएचईडी, स्टूडेंट क्रैडिट कार्ड, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना तथा पंचायत स्तर से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे जिसका निर्धारित समय के भीतर निष्पादन जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा किया गया है। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि पंचायत स्तर के 2, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में 2, स्टूडेंट क्रैडिट कार्ड से संबंधित 1, पीएचईडी से 1, राशन कार्ड से संबंधित 2, शिक्षा विभाग से सन्दर्भित 3, मनरेगा से 12, सामाजिक सुरक्षा पैंशन/मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 24, जन्म मृत्यु से जुड़े 39 और राजस्व विभाग में बरौनी अंचल से संबंधित 6 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे जिसे संबंधित विभागों को प्रेषित कर निष्पादित कराया गया है।

मौके पर डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री, एसपी मनीष, नगर विधायक कुन्दन कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, सहायक विद्युत अभियंता आपूर्ती बरौनी विष्णुकांत पण्डित, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा मनोज कुमार, सीडीपीओ प्रीति कुमारी, बीएओ आयुष सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी बरौनी मुकेश, बीएचएम संजय कुमार, थानाध्यक्ष बीरपुर, प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी बरौनी, मुखिया प्रमिला देवी, पैक्स अध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष वीआईपी पार्टी जयजयराम सहनी, बीस सूत्री सदस्य सरोज कुशवाहा, बीसो पण्डित सहित अन्य उपस्थित रहे।