बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में लिफ्ट खराब होने से एक व्यक्ति लिफ्ट में फंसा, किसी तरह निकाला गया बाहर

DNB Bharat Desk

बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल का लिफ्ट मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।शनिवार को लिफ्ट से जा रहे पहले एक व्यक्ति लिफ्ट में अचानक फंस गया, जिसे किसी तरह बाहर निकाला गया। इसके थोड़ी ही देर बाद प्रसव के लिए आई एक गर्भवती महिला और उनके परिजन भी लिफ्ट में फंस गए, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में लिफ्ट खराब होने से एक व्यक्ति लिफ्ट में फंसा, किसी तरह निकाला गया बाहर 2सूचना मिलने पर अस्पताल प्रबंधन सक्रिय हुआ और फर्स्ट फ्लोर पर लिफ्ट का गेट चाबी से खोलकर गर्भवती महिला व उनके परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में लिफ्ट खराब होने से एक व्यक्ति लिफ्ट में फंसा, किसी तरह निकाला गया बाहर 3बताया जाता है कि इससे पहले भी कई लोग इस लिफ्ट में फंस चुके हैं, बावजूद इसके लिफ्ट की मरम्मत सही तरीके से अस्पताल प्रबंधन के द्वारा नहीं कराई गई है। अगर समय रहते इसकी मरम्मती नहीं कराई गई तो कोई भी बड़ा हादसा आने वाले समय में हो सकता है।

Share This Article