पी.एम.श्री मध्य विद्यालय कन्या सह उच्च विद्यालय महेशपुर में हुआ मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

DNB Bharat Desk

भगवानपुर | किसी के हाथ पर रक्षासूत्र के मोहक रूप, किसी के हाथ पर भाई की तसवीर, किसी के हाथ पर वीर जवानों की तसवीर तो किसी के हाथ पर राखी बांधते बहन की तसवीर से गुलजार हो रहा था महेशपुर उच्च विद्यालय का प्रांगण। अवसर था भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन के सुअवसर पर पी.एम.श्री मध्य विद्यालय सह उच्च विद्यालय महेशपुर में मेहंदी प्रतियोगिता के आयोजन का।

- Sponsored Ads-

 जिसका नेतृत्व शिक्षक प्रतीक कुमार एवं प्रदीप कुमार कर रहे थे। इस प्रतियोगिता में वर्ग छह से बारहवीं तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं के हाथ पर सजी मेहंदी के रंग और उसपर उकेरे गए तसवीर के सांकेतिक अर्थ हर किसी को हतप्रभ कर रहा था। इस कलात्मकता को देखकर विद्यालय के सुव्यवस्थित पठन-पाठन ही नहीं बल्कि बच्चों में बढ़ रहे क्रिएटिविटी को भी समझा जा सकता है। 

पी.एम.श्री मध्य विद्यालय कन्या सह उच्च विद्यालय महेशपुर में हुआ मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन 2मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार साह और उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार चौधरी ने छात्राओं के हौसला को बढ़ाते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया। इस प्रतियोगिता में वर्ग दशम की नेहा प्रथम स्थान, पल्लवी और पूजा द्वितीय तथा ऋषिका ने तृतीय स्थान प्राप्त कीं।  इसके अलावा श्वेता, पूजा, कविता, सुप्रिया, पल्लवी, नेहा, अमृता आदि को भी पुरस्कृत किया गया।

 विद्यालय की शिक्षिका अनुपम कुमारी पम्मी, ब्यूटी, पूजा, अभिलाषा, स्वाति आदि ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मौके पर विद्यालय प्रधान के साथ शिक्षक संजीव कुमार सिन्हा, मो.राजीव आलम,मो.यूसुफ आजाद, अब्दुस्सलाम आजाद, मो.फैशल,अमितेश, अभिषेक,अमरजीत आदि उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article