बेगूसराय का प्रसिद्ध झमटिया गंगा घाट पर सावन के अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा जल के लिए जुटे

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

मिथिलांचल के साथ-साथ बेगूसराय के प्रसिद्ध झमटिया गंगा घाट पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष में सावन के अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु जमा हुए हैं । श्रद्धालु सर्वप्रथम स्नान के बाद गंगा का जल लेकर समस्तीपुर जिले के प्रसिद्ध थानेश्वर स्थान, विद्यापति अन्नपूर्णा महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में सोमवार के अवसर पर जल चढ़ाएंगे।

बेगूसराय का प्रसिद्ध झमटिया गंगा घाट पर सावन के अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा जल के लिए जुटे 2हालांकि जिस तरह से प्रत्येक वर्ष यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं जिला प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्था नहीं की जाती है इसलिए हादसों का खतरा बना रहता है । जिला प्रशासन की बेरुखी की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी जा रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बोल बम के नारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं ।

बेगूसराय का प्रसिद्ध झमटिया गंगा घाट पर सावन के अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा जल के लिए जुटे 3मान्यता है कि जमदग्नि ऋषि के द्वारा यहां तपस्या की गई थी तथा भगवान श्री राम बक्सर ताड़का बध के दौरान यहां आकर रुके थे। इसलिए इस गंगा धाम के महत्व और बढ़ जाती है। जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। स्थानीय लोगों के अनुसार जिन स्त्रियों को संतान प्राप्ति नहीं होती है वह यहां आकर अपनी मान्यता रखते हैं और उनकी मान्यता पूरी भी होती है । अतः या झमटीया धाम श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्थान रखता है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article