बेगूसराय बछवाड़ा में वंदे मातरम की 150 वी वर्षगांठ के अवसर पर निकाला गया तिरंगा यात्रा

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

वंदे मातरम की 150 वी वर्षगांठ को लेकर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बुधवार को प्रखंड कार्यालय प्रांगण से एक भव्य तिरंगा यात्रा जुलूस निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में निकाला गया। तिरंगा यात्रा में जीविका दीदियों की भारी उपस्थिति रही।

जिन्होंने इस आयोजन को भव्य बना दिया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत प्रखंड कार्यालय प्रांगण से शुरू होकर थाना रोड,बछवाड़ा बाजार होते हुए पुनः प्रखंड कार्यालय प्रांगण में समाप्त हुआ । बीडीओ अमित कुमार ने राष्ट्रीय तिरंगा थामकर यात्रा की अगुवाई की। उनके साथ पंचायती राज पदाधिकारी विश्वनाथ कुमार सिंह,सीओ प्रीतम कुमार गौतम,स्वास्थ्य प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज, राजस्व अधिकारी रत्नेश्वर दास,थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार,विकास कुमार,फैमिली प्लानिंग काउंसलर गुलशन कुमार समेत प्रशासन के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। हाथों में तिरंगा थामे सैकड़ों की संख्या में जीविका दीदी, प्रखंड कर्मी और स्थानीय लोगो ने कतारबद्ध होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते में देशभक्ति की लहर देखने को मिली।

बेगूसराय बछवाड़ा में वंदे मातरम की 150 वी वर्षगांठ के अवसर पर निकाला गया तिरंगा यात्रा 2महिलाओं और जीविका कर्मियों की टोली ने जिस जोश के साथ भारत माता की जय’ और वंदे मातरम् के नारे लगाए, उससे पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। जगह-जगह गूंजते इन नारों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। यात्रा के समापन के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने इस आयोजन में शामिल सभी लोगों, विशेषकर जीविका कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना है।

बेगूसराय बछवाड़ा में वंदे मातरम की 150 वी वर्षगांठ के अवसर पर निकाला गया तिरंगा यात्रा 3पंचायती राज पदाधिकारी विश्वनाथ कुमार सिंह ने भी इस मौके पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होती है। इस तिरंगा यात्रा ने यह साबित कर दिया कि बछवाड़ा प्रखंड के लोग अपने राष्ट्रीय पर्व को लेकर बहुत ही उत्साहित और जागरूक हैं।

Share This Article