डीएनबी भारत डेस्क
जिला पदाधिकारी बेगूसराय, तुषार सिंगला द्वारा आज बेगूसराय समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारियों के बीच परिचय पत्र/प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के 07 उत्तराधिकारियों को परिचय पत्र एवं 17 उत्तराधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया है।
परिचय पत्र प्राप्त करने वाले में साहेबपुर प्रखंड के नैना, विक्रांत, तेघड़ा प्रखंड के हिमांशु कुमार, मटिहानी प्रखंड के नंद किशोर सिंह, बलिया प्रखंड के राजगीर पासवान, बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के राम किशोर अग्रवार, प्रणीता कुमारी शामिल है। एवं सदर प्रखंड से आरती कुमारी, तेघड़ा प्रखंड के आशुतोष कुमार झा, सृष्टि कुमारी, नावकोठी प्रखंड के अंकित कुमार, नगर निगम क्षेत्र के सच्चिदानंद कुमार, रौशन कुमार, रजनी कुमारी, रवि राज, आदित्य मनवंश, आकर्ष मनवंश, छौड़ाही प्रखंड के प्रवीण कुमार, बलिया प्रखंड के अदिति शर्मा, शाम्भवी शर्मा, धनंजय कुमार, मो0 नक्काद आलम, खोदावंदपुर प्रखंड के इंद्राणी कुमारी शामिल है।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया की बेगूसराय जिले में जितने भी स्वतंत्रता सेनानी रहे है, उनके परिवार को अभियान चलाकर परिचय पत्र एवं प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है। बचे हुए लोगों को भी जल्द ही परिचय पत्र/प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जायेगा।
बतातें चलें कि सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में बिहार राज्य के वैसे स्वतंत्रता सेनानियों, जिन्हें केन्द्र सरकार द्वारा पेंशन स्वीकृत है उनके उत्तराधिकारी के रूप में दो पीढ़ी तक के व्यक्तियों को यथा पति अथवा पत्नी, पुत्र अथवा पुत्री, पोता अथवा पोती एवं नाती अथवा नतिनी सभी व्यक्तियों को चाहे इनकी संख्या जिनती हो, को स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिचय पत्र निर्गत किया जाता है।
आवेदक/आवेदिका द्वारा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिचय पत्र निर्गत करने हेतु उनके द्वारा दिये गये आवेदन पत्र के आलोक में आवश्यक जाँचोपरांत स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिचय पत्र निर्गत किया जाता है।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिचय पत्र निर्गत होने के पश्चात आवेदक/आवेदिका द्वारा पुनः आवेदन जमा करने के पश्चात स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है।
डीएनबी भारत डेस्क