रामचरित्र बाबू की दुर्दर्शी सोच के कारण बेगूसराय आज औद्योगिक राजधानी है- सुदर्शन सिंह

DNB Bharat Desk

बेगूसराय को औद्योगिक राजधानी बनाने में रामचरित्र बाबू की दूरदर्शी सोच थी, जिसके कारण आज बेगूसराय बिहार का औद्योगिक राजधानी है। इसलिए बेगूसराय के अंदर रामचरित्र बाबू का सम्मान लाजमी है और इसके लिए सरकार को चाहिए कि रामचरित्र बाबू को उचित सम्मान दें। 

यह बातें बीहट स्थित संस्कार भवन में आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए लोजपा नेता सुदर्शन सिंह ने ये कहीं। उन्होंने कहा कि रामचरित्र बाबू का पूरे मान सम्मान के साथ सिमरिया गोलंबर प्रतिमा लगाई जाए। वही कांग्रेस नेता नंदकिशोर सिंह ने कहा कि रामचरित्र बाबू का जो योगदान था उसको लेकर सिमरिया गोलंबर पर स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि रामचरित्र बाबू केवल बेगूसराय के नहीं बल्कि बिहार के बड़े स्वतंत्रता सेनानियों में थे। जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि रामचरित्र बाबू को सिमरिया गोलंबर पर स्थापित करना होगा और यही संपूर्ण बेगूसराय की आवाज है।

 उन्होंने कहा कि जैसे हमारे लिए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर और श्री कृष्ण सिंह धरोहर हैं, उसी तरह रामचरित्र बाबू बेगूसराय के औद्योगिककरण के जनक थे। बेगूसराय बिहार के विकास में रामचरित्र बाबू के योगदान पर विषयक परिचर्चा की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक रामचरित्र सिंह ने कहा की रामचरित्र बाबू ने बेगूसराय को औद्योगिक राजधानी बनाने में श्री बाबू के साथ मिलकर अगवाई किया। जिसके कारण आज बेगूसराय इस मुकाम पर है। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को आज सम्मान देने की जरूरत है और इसलिए संपूर्ण बेगूसराय को एक साथ होकर इस पर अपनी समिति बनानी चाहिए।

 रामचरित्र बाबू की दुर्दर्शी सोच के कारण बेगूसराय आज औद्योगिक राजधानी है- सुदर्शन सिंह 2परिचर्चा को विक्रमपुर से आए सच्चिदानंद सिंह,  इंटक नेता चुन चुन राय, पूर्व मुखिया चंद्रशेखर सिंह, रामचरित्र बाबू की पौत्री डॉ दीप्ति, राजद नेता रामानंद प्रसाद यादव, केशावे पंचायत पैक्स अध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ छोटू, छात्र नेता रामकृष्ण सहित अन्य ने संबोधित किया। मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जदयू नेता रामनारायण सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह दीना, हम पार्टी अध्यक्ष पीयूष कुमार, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार, लोजपा किसान अध्यक्ष रोहित सिंह, बिहार इप्टा के अमरनाथ सिंह, संजय कुमार चौधरी उर्फ महात्मा, सवर्ण मोर्चा के अमित कुमार, पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, समाजसेवी हेमंत कुमार, राजकुमार सिंह राजू, एटक जिला मंत्री प्रहलाद सिंह, राजीव कुमार, अशोक रजक, रामसागर सिंह,  निवास सिंह, रामसुंदर सिंह, मो शकील, वीरपुर के विनोद कुमार, तेघड़ा से राजेश कुमार श्रवण, मेहदाशाहपुर से रामसुमेश सिंह, पवडा से चक्रधर सिंह, संजात से अवधेश कुमार झा, मकरदही बलराम सिंह, मो एजाज सहित अन्य उपस्थित थे।

 परिचर्चा के बाद एक सर में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में बिहार और भारत सरकार से रामचरित्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। संचालन डॉक्टर कुंदन कुमार ने किया। अवसर पर कांग्रेस युवा अध्यक्ष राहुल कुमार, छात्र नेता रामकृष्ण, अध्यक्ष पवन कुमार, समाजसेवी हेमंत कुमार, गोपाल कुमार, रितेश कुमार गोल्डन द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article