अमृत भारत एक्सप्रेस का जय श्री राम के नारे के साथ स्वागत, मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी से बिहार को चार अमृत भारत ट्रेन की सौगात दी। अमृत भारत ट्रेन का फायदा बिहार के कई जिलों को मिलेगा। इसी कड़ी में मालदा टाऊन भागलपुर लखनऊ के गोमती नगर जाने वाली अमृत भारत ट्रेन जब कैमूर के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बिहार सरकार में मंत्री संतोष सिंह भी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे जिन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ट्रेन जब भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए।

- Sponsored Ads-

इस दौरान मंत्री संतोष सिंह यात्रियों से ट्रेन में सुविधा व उनकी यात्रा के बारे में भी बात करते हुए दिखे। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को कैमूर जिला के सभी नागरिकों की ओर से बहुत-बहुत आभार और अभिनंदन। आजादी के बाद पहली बार बाबा बैद्यनाथ धाम, सुल्तानगंज और अयोध्या को एक साथ जोड़ने का काम किया है। यह कैमूर वासियों के लिए एक बड़ा सुनहरा अवसर है। आज के दिन कैमूर के लिए भभुआ रोड के लिए ऐतिहासिक दिन है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article