सास बहू की एक साथ उठी अर्थी, गांव का माहौल गमगीन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत पपरौर पंचायत के वार्ड संख्या- 10 निवासी गंगा मालाकार के घर से शुक्रवार की सुबह जब दो अर्थी निकली तो पूरा गांव गमगीन हो गया। हर किसी की आंखें नम थी और पीड़ित परिवार में मातमी सन्नाटा छाया हुआ था।

- Sponsored Ads-

जानकारी के अनुसार गंगा मालाकार की 70 वर्षीय पत्नी पानवटी देवी का निधन कैंसर की वजह से गुरुवार की शाम हो गई। जिसके बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गयी। इधर पीड़ित परिवार अर्थी की तैयारी में लगा ही था कि पानवटी देवी के निधन के 7 घण्टे बाद उनकी पुत्रवधु और राजकुमार मालाकार की 45 वर्षीय धर्मपत्नी रूबी देवी का निधन हार्ट अटैक से हो गया।

जानकारी के अनुसार रूबी देवी भी बीमार चल रही थी। सात घन्टे के अंतराल में सास- पतोहू के निधन की घटना से लोग काफी गमगीन हो गए। शुक्रवार की सुबह गंगा मालाकार के घर से एक साथ दो अर्थी निकाली गयी। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अरविन्द कुमार राय ने बताया कि यह घटना परिवार के लिए काफी दुखदायी है। दोनों मृतक काफी समय से बीमार चल रहे थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article