एक नालंदा चार कोलकाता से अभियुक्त गिरफ्तार, एक लोडेड पिस्टल,एक पिस्टल एक कट्टा दो जिंदा कारतूस बरामद।
डीएनबी भारत डेस्क

पिछले 19 जून को नालंदा थाना क्षेत्र के पन्हेस्सा मस्जिद के पास अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा जमीन ब्रोकर रजी अहमद उर्फ नन्हू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के क्रम में मृतका की पत्नी रूमाना खातून के लिखित आवेदन के आधार पर नालंदा पुलिस ने कोलकाता पुलिस की मदद से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अभियुक्त को नालंदा से गिरफ्तारी हुई है।
पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सभी अपराधकर्मियों को तकनीकी अनुसंधान एवं सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर कोलकाता पुलिस के सहयोग से पश्चिम बंगाल के 24 परगना से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस एक पिस्टल एक लोडेड पिस्तौल बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक का मोहम्मद साकिब से पन्हेस्सा में ही किसी जमीन को लेकर विवाद हुआ था।
इसी विवाद को लेकर मोहम्मद साकीब ने शूटर की मदद से इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल इस घटना का मास्टरमाइंड मोहम्मद साकिब फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। एक अपराधकर्मी को बिहार शरीफ से और जबकि चार अपराध कर्मियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है।
डीएनबी भारत डेस्क