बछवाड़ा विधायक ने दियारे ईलाके में विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था देख विफरे

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड़ क्षेत्र के दियारे ईलाके दादुपुर पंचायत के श्रवणटोल गांव में ग्रामीणों द्वारा स्कूल में अनियमितता की शिकायत पर बुधवार को बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेंहता ने विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारेपुर दियारा अनुसूचित,प्राथमिक विद्यालय नारेपुर दियारा यादव टोल का निरीक्षण किया।बछवाड़ा विधायक ने दियारे ईलाके में विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था देख विफरे 2 निरीक्षण के दौरान उन्होने उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारेपुर दियारा अनुसूचित में पहुंचकर कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के छात्रो से विभिन्न क्लास रूम जा कर मिले। विधायक ने आठवीं कक्षा के छात्रो से मिलते हुए उन्हे अपना नाम,पिता का नाम लिखने को कहा लेकिन आठवीं कक्षा के छात्र-छात्रा अपना व अपने पिता का नाम शुद्ध शुद्ध व् सही से नही लिख पाए। जिसे देख विधायक शिक्षा व्यवस्था को लेकर एचएम पर विफरे। वही प्राथमिक विद्यालय नारेपुर दियारा यादव टोल पहुंचकर विद्यालय के बच्चो से पढ़ाई,खेल कुद तथा मध्यान भोजन के बारे में जानकारी ली। जहां छात्रो ने विधायक को संतोजंक जबाब दिया।बछवाड़ा विधायक ने दियारे ईलाके में विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था देख विफरे 3 वही जांचोपरांत प्राथमिक विद्यालय नारेपुर दियारा के प्रधाध्यपिका उषा कुमारी को शिक्षा में सुधार लाने व बच्चो के प्रति अपना कर्तव्य को समझने तथा उसका पालन करने की बात कही। वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारेपुर दियारा अनुसूचित के प्रधानाध्यापक प्रमिला कुमारी को चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा शिकायत किया गया कि विद्यालय में शिक्षक खानापूर्ति के लिए आते है। बच्चो से बात करने से ऐसा लग रहा है कि ग्रामीणो की शिकायत सही है। आपलोग वर्ग संचालन के बदले ऑफिस में बैठकर कुर्सियां तोड़ते रहते है। विधायक ने एचएम को एक माह का समय देते हुए कहा कि शिक्षा में सुधार नही हुआ तो सभी शिक्षक पर विभागीय कार्यवाई के लिए लिखे जाने की बात कही।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय,बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article