नालंदा: तेजस्वी के बयान पर भड़के गिरिराज,कहा- पीएम मोदी का नाम दुनियां गर्व से लेती है।’खुद को भविष्य का CM समझने वाला,पीएम को दे रहा गाली’–गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-सिवान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर राज्य को करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात दी। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस जनसभा पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पॉकेटमार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अचेत मुख्यमंत्री करार दिया।

नालंदा: तेजस्वी के बयान पर भड़के गिरिराज,कहा- पीएम मोदी का नाम दुनियां गर्व से लेती है।'खुद को भविष्य का CM समझने वाला,पीएम को दे रहा गाली'–गिरिराज सिंह 2तेजस्वी यादव के इस बयान पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो खुद को भविष्य का मुख्यमंत्री समझता है, वह ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है जो उसकी मानसिकता को दर्शाता है। बाप ए पुत परापत घोड़ा, नय कुछ तो थोड़म थोड़ा।गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपने दौर में अधिकारियों को गालियां देते थे और अब उनका बेटा उससे भी आगे बढ़ गया है, प्रधानमंत्री को अपशब्द कह रहा है।

नालंदा: तेजस्वी के बयान पर भड़के गिरिराज,कहा- पीएम मोदी का नाम दुनियां गर्व से लेती है।'खुद को भविष्य का CM समझने वाला,पीएम को दे रहा गाली'–गिरिराज सिंह 3उन्होंने कहा कि सूरज पर थूकने से सूरज गंदा नहीं होता, बल्कि थूक वापस खुद पर ही गिरता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आज पूरी दुनिया में सम्मान से लिया जाता है, जबकि लालू यादव और उनके बेटे का नाम लोग भ्रष्टाचार के लिए ही याद करते हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव को सलाह दी कि “दूसरों को गाली देने से पहले अपने गिरेबान में झांकें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article