अवैध उजला बालू से लदी ट्रेक्टर को खनन विभाग ने किया जप्त, अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे से अवैध बलुआही मिट्टी खनन कर लदा ट्रैक्टर को  खनन विभाग व भगवानपुर पुलिस ने जप्त कर थाना ले आई है।

- Sponsored Ads-

उक्त मामले में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि खनन विभाग के अधिकारी आदित्य कुमार व भगवानपुर थाना की पुलिस टीम के संयुक्त छापामारी अभियान में संजात गाँव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे से अवैध बलुआही मिट्टी लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया है।

उक्त मामले में कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article