बेगूसराय में सामजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 1,70,431 लाभुकों को डीबीटी के माध्यम राशि उनके खाते मे भेजा गया

DNB Bharat Desk

समाज कल्याण विभाग अंतर्गत  सामाजिक सुरक्षा कोषांग बेगूसराय के द्वारा आज कारगिल विजय भवन मे सामजिक सुरक्षा पेंशन योजना का कुल 6, 81,72,400 रुपया राशि का वितरण डीबीटी के माध्यम से 1,70,431 लाभुकों के खाते मे किया गया। बताते चले की आज पुरे राज्य मे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा एक समारोह का आयोजन कर किया गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सामजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 1,70,431 लाभुकों को डीबीटी के माध्यम राशि उनके खाते मे भेजा गया 2जिसमे बेगूसराय के लाभुकों को भी यह राशि उनके खाते मे भेजा गया। इस अवसर पर मौजूद लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखी गई। इस संबंध मे बेगूसराय के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने मिडिया को बताया की आज के दिन पुरे राज्य मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा समाज कल्याण विभाग के द्वारा जितने भी पेंशन की योजनाए है वह राशि डीबीटी के माध्यम से  लाभुकों के खाते मे भेजी गई है।

बेगूसराय में सामजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 1,70,431 लाभुकों को डीबीटी के माध्यम राशि उनके खाते मे भेजा गया 3तुषार सिंगला ने बताया की बेगूसराय मे पेंशन योजना का कुल 6, 81,72,400 रुपया राशि का वितरण डीबीटी के माध्यम से 1,70,431 लाभुकों के खाते मे भेजा गया है। प्रत्येक लाभुकों को चार सौ रुपया का पेंशन मिलता है जिसमे राष्ट्रीय बृद्धा अवस्था पेंशन, बिधवा पेंशन आदी सहित अन्य पेंशन शामिल है। जिसके अंतर्गत आज बेगूसराय जिला के बिभिन्न प्रखंडो के वैसे लोग शामिल है जो इस योजना के लिए एलिजेबल है।

Share This Article