नालंदा: 15 थाना में महिला हेल्प डेस्क की हुई शुरुआत, 24 घंटे महिला पदाधिकारी रहेंगे तैनात

DNB Bharat Desk

 

यह डेस्क सभी थाना में 24 घंटा काम करेगा , डेस्क की कमान महिला पदाधिकारी के ही जिम्मे होगी

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना से सूबे के सभी थाना में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की | दोनों चरण मिलाकर जिला में 43 थाना में अब तक 33 थाना में  विधिवत रूप से महिला हेल्प डेस्क काम करने लगा | महिलाओं को  त्वरित न्याय दिलाने के लिए महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गयी है |

- Sponsored Ads-

नालंदा: 15 थाना में महिला हेल्प डेस्क की हुई शुरुआत, 24 घंटे महिला पदाधिकारी रहेंगे तैनात 2यह डेस्क सभी थाना में 24 घंटा काम करेगा | डेस्क की कमान महिला पदाधिकारी के ही जिम्मे होगी | एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, लैंगिक अपराध , मारपीट समेत किसी भी समस्या को लेकर महिलाएं थाना आकर बिना संकोच किए निर्भीक होकर अपनी बात महिला पदाधिकारी के पास रख सकती है |

नालंदा: 15 थाना में महिला हेल्प डेस्क की हुई शुरुआत, 24 घंटे महिला पदाधिकारी रहेंगे तैनात 3इसी को लेकर डेस्क की शुरुआत की गयी है| यदि थाना तक आने में किसी तरह की समस्या आ रही हो तो नजदीकी थाना या 112 पर भी कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं | समस्या बताने पर तुंरत कार्रवाई की जाएगी |

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article