समस्तीपुर: वरिष्ठ राजद नेत्री विभा देवी ने लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन दलित बस्ती के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेत्री विभा देवी ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 78 वां जन्मदिन हसनपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत बिथान प्रखण्ड के पुसहो पंचायत में दलित बस्ती के बच्चों एवं महिलाओं के साथ केक काटकर लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाते हुए उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माननीय लालू प्रसाद यादव जी का संघर्ष और उनकी दूरदर्शिता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए किया गया समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

- Sponsored Ads-

विभा देवी ने कहा लालू प्रसाद यादव जी की सामाजिक न्याय की लड़ाई को राजद परिवारों ने जन-जन तक पहुँचाने का काम कर रहे हैं और गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की आवाज़ को ताक़त देने में हर सम्भव मदद कर रहे हैं। विभा देवी ने कहा हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमलोगों के अभिभावक लालू प्रसाद यादव जी सदैव स्वस्थ रहें,

समस्तीपुर: वरिष्ठ राजद नेत्री विभा देवी ने लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन दलित बस्ती के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया 2दीर्घायु हों और यूं ही देश हित के लिए हम सबों को मार्गदर्शन करते रहें। मौके पर बिथान प्रखण्ड के राजद प्रखण्ड अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार निराला, कृष्ण कुमार यादव उर्फ राय जी, ललित कुमार समेत दर्जनों महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article