भगवानपुर: शिक्षाविद सारंगधर सिंह की पुण्यतिथि पर निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर आयोजित, 150 से अधिक लोगों की हुई जांच

DNB Bharat Desk

भगवानपुर(बेगूसराय):शिक्षाविद सारंगधर सिंह की ग्यारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को रिलायबल पैथो डाइग्नोस्टिक्स की ओर  दहिया गांव में निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में 150 से अधिक मरीजों की निःशुल्क मधुमेह जांच की गई।

टेक्नोलॉजिस्ट साकेत कुमार  ने कहा कि मधुमेह की लोगो में जागरूकता फैलाने के लिए यह शिविर का आयोजन किया गया है।अनियमित दिनचर्या और खानपान के कारण मधुमेह की बीमारी बढ़ रही है।लोगो में जानकारी के अभाव में यह दिन प्रतिदिन फैलता जा रहा है। इसकी नियमित समय पर जांच जरूरी है।मधुमेह से ग्रस्त मरीज मैदा से बने हुए उत्पाद को नही खाए। सादा भोजन, टहलना और नियमित रूप से चेकअप कराने से इस पर नियंत्रण संभव हो सकेगा।

भगवानपुर: शिक्षाविद सारंगधर सिंह की पुण्यतिथि पर निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर आयोजित, 150 से अधिक लोगों की हुई जांच 2मधुमेह के रोगी ज्यादा समय तक भूखे नही रहे।दिन में 3से 4 बार हल्का भोजन लेते रहे।दिनचर्या और खानपान को नियमित करने से मधुमेह पर अंकुश लगाया जाएगा।मौके पर पूर्व पंसस आदित्य कांत शर्मा, विनोद कुमार, शिलबंत  सिंह, विवेक कुमार, गौरव कुमार, श्रीदेव सिंह, ब्रजेश कुमार, उत्पल वत्स, कुमार उज्ज्वल,गौरव कुमार, सुमित वत्स, उमाशंकर सिंह, सोहन राय, डॉ दीपक कुमार, अरुण सिंह, रंजीत सिंह, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Share This Article