वीरपुर बीडीओ ने किया पीएम विश्वकर्मा योजना को लेकर समीक्षात्मक बैठक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर बीडीओ पंकज कुमार शक्ति धर ने मंगलवार को किसान भवन में प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया, सभी पंचायत सचिव और सभी पंचायत के विकास मित्रों के साथ पीएम विश्वकर्मा योजना से संबंधित पंचायत बार लाभुकों के निर्धारित संख्या के लक्ष्यों को पूरा करने से संबंधित समिक्षातमक बैठक आयोजित किया।

बैठक में अविलंब लक्ष्यों को पूरा करने से संबंधित चर्चाओं को करते हुए डीह, पर्रा, जगदर, गेंन्हरपुर, वीरपुर पश्चिम के मुखिया जी से पंचायत सचिव और विकास मित्रों को सहयोग करने से संबंधित आग्रह को किया गया। जबकि वीरपुर पुर्वी,नौला, भवानंदपुर में लक्ष्य को प्राप्त करने से प्रसन्नता व्यक्त किया गया।

- Sponsored Ads-

वीरपुर बीडीओ ने किया पीएम विश्वकर्मा योजना को लेकर समीक्षात्मक बैठक 2मौके पर भवानंदपुर मुखिया दिपक कुमार, पर्रा मुखिया अस्जद, वीरपुर पश्चिम मुखिया त्रिपुरारी कुमार, गेंहरपुर मुखिया अशोक पासवान, के अलावे वीरपुर पुर्वी के पूर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह,नौला के मुखिया प्रतिनिधि प्रितम कुमार समेत प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के पंचायत सचिव और विकास मित्र मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article