हाथ धुलाई के फायदे और खुले में शौच के दुष्प्रभाव से अवगत हुए बच्चे

DNB Bharat Desk

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के मिडिल स्कूल मेहदौली, कन्या महेशपुर,पालीडीह, दामोदरपुर हिंदी,पासोपुर,अतरुआ,चंदौर सहित अन्य सरकारी विद्यालयों में  चेतना सत्र के दौरान फोकल शिक्षक द्वारा  हाथ धुलाई, खुले में शौच से होने वाले खतरे एवं सुरक्षित मल का निपटान की जानकारियां दी गई।इस दौरान फोकल शिक्षक ने बच्चों को स्वच्छता से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता के बिना स्वच्छ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

- Sponsored Ads-

घरों में केवल शौचालय का निर्माण मात्र से स्वच्छता नहीं लाया जा सकता। शौचालय का उपयोग करने एवं शौच के बाद हाथों की अच्छी तरह से साफ- सफाई करने, घर के साथ आस पड़ोस की साफ सफाई जरूरी है।खुले में शौच की वजह से मानव मल पर्यावरण को प्रदूषित करता है।मानव मल से बीमारियों की फैलने की प्रबल संभावना रहती है।जरूरत है लोग नियमित रूप से शौचालय का इस्तेमाल करें व  समाज में अन्य लोगों को खुले में शौच के प्रति जागरूक करें।

हाथ धुलाई के फायदे और खुले में शौच के दुष्प्रभाव से अवगत हुए बच्चे 2ताकि लोग स्वच्छता अपनाकर स्वच्छ जीवन जी सके। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने साबुन से हाथ धोने का मॉक ड्रिल किया।मौके पर एचएम अशोक कुमार सिंह,प्रमोद,अवधेश,अमरेंद्र,शिक्षक अमर शंकर,अजनीश,सुमन,रिजवान,नीतू, अन्नू,संगीता सहित स्कूली बच्चे मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article