राजगीर में तीन दिवसीय विमर्श शिविर का समापन, संगठन मजबूती पर मंथन, विमर्श शिविर में पटना का नाम पाटलिपुत्र बदलने का प्रस्ताव पारित,युवाओं से लेकर सामाजिक न्याय तक हुई चर्चा

DNB Bharat Desk

राजगीर के कन्वेशन सेंटर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विमर्श शिविर के समापन के साथ ही संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर मंथन का दौर पूरा हुआ। इस शिविर में पार्टी के सभी विधायक और राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि शिविर में पार्टी को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत करने, युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और जनमानस की समस्याओं को प्रभावी तरीके से सामने लाने पर चर्चा हुई।मंत्री ने कहा कि शिक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर पार्टी पहले से ही मुखर रही है और आने वाले समय में इन मुद्दों को और मजबूती से उठाया जाएगा। वहीं, शिविर में पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। पंचायत स्तर तक आम लोगों की समस्याओं को चिन्हित कर उन्हें सरकार और संगठन के स्तर पर उठाने को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई।

राजगीर में तीन दिवसीय विमर्श शिविर का समापन, संगठन मजबूती पर मंथन, विमर्श शिविर में पटना का नाम पाटलिपुत्र बदलने का प्रस्ताव पारित,युवाओं से लेकर सामाजिक न्याय तक हुई चर्चा 2राज्य में चीनी के बढ़ते दाम को लेकर मंत्री दीपक प्रकाश ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को इस मामले पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। इथेनॉल में  गन्ने की खपत को लेकर चल रही चर्चाओं पर मंत्री ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग और मंत्री इस मामले में पहल कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने चीनी की जमाखोरी की बात से इनकार किया।

Share This Article