खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र के तकनीकी सप्ताह के अंतर्गत किसानों को बताई गई सरसों फसल खेती की नवीनतम तकनीकी

DNB BHARAT DESK

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड में गुरुवार को खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा तकनीकी सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को सरसों फसल की खेती के नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी गई। इसकी जानकारी देते हुए खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ रामपाल ने बताया कि इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर के  विषय वस्तु विशेषज्ञ, उद्यान  डॉ नागनगौड़ा पाटिल ने किसानों को सरसों की देशी नस्ल के स्थान पर  सरसों के उन्नत प्रभेद राजेन्द्र सुफलाम की खेती करने की सलाह दी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तेलहन आदर्श ग्राम में इस वर्ष 500 एकड़ क्षेत्र में सरसों के उन्नत प्रभेद राजेंद्र सुफलाम का बीज बोया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षण के तौर पर इस गांव में आगामी तीन वर्षों तक इस योजना लगातार चलाया जाएगा।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र के तकनीकी सप्ताह के अंतर्गत किसानों को बताई गई सरसों फसल खेती की नवीनतम तकनीकी 2डॉ पाटिल ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारत को तेलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक व विषय वस्तु विशेषज्ञ, पशु चिकित्सा डॉ विपिन ने तेलहन से प्राप्त होने वाले खल्ली को पशु चारे के रूप में उपयोग करने की सलाह किसानों को दिया। इस कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन से संबंधित विषयों पर किसानों से उनके  विचार लिए गए। इस कार्यक्रम में 60 किसानों एवं महिलाओं ने भाग लिया।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article