बेगूसराय में दोस्त की बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करना दो युवक को पड़ा महंगा, बेल्ट और लाठी डंडे से बेरहमी से किया पिटाई

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में अपने ही दोस्त द्वारा बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करना दो युवको की उस वक्त भारी पड़ गया जब आरोपी दोस्तों ने भाई और उसके एक अन्य दोस्त की गाछी मे ले जाकर पिस्टल का भय दिखा कर बेल्ट और लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है की सोमवार को आयोजित मेला के दौरान उसकी बहन के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर वो अपने आरोपी दोस्त को समझाने गया था।

बेगूसराय में दोस्त की बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करना दो युवक को पड़ा महंगा, बेल्ट और लाठी डंडे से बेरहमी से किया पिटाई 2इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने दोनों के साथ कई दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट की। जिससे दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए है जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय मे कराया गया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भर्रा गावं की है।

Share This Article