“कांग्रेस ने तोड़ी सारी मर्यादाएं”: नालंदा पहुंचे शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर बड़ा प्रहार

DNB Bharat Desk

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनबाज हुसैन ने नालंदा पहुंचकर भाजपा पार्टी कार्यालय में एकदिवसीय क्षेत्रीय वक्ता कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन और उस पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने “सारी मर्यादाएं तोड़ दी हैं।”

"कांग्रेस ने तोड़ी सारी मर्यादाएं": नालंदा पहुंचे शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर बड़ा प्रहार 2उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते रहे हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी ने राफेल सौदे, बालाकोट एयर स्ट्राइक, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट जैसे मुद्दों पर भी प्रश्नचिह्न खड़े किए। उनके मुताबिक, इस तरह के बयानों से देश की छवि को नुकसान पहुंचता है।

"कांग्रेस ने तोड़ी सारी मर्यादाएं": नालंदा पहुंचे शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर बड़ा प्रहार 3उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में चल रहे राष्ट्रीय समिट के दौरान जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। शाहनवाज हुसैन ने मांग की कि संबंधित लोगों के खिलाफ एनएसए के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रधानमंत्री और भाजपा का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगी है।

Share This Article