जूनियर राष्ट्रीय ड्यूबॉल चैंपियनशिप के लिए डीएवी एचएफसी के छात्र नागपुर रवाना, प्राचार्य ने हौसलाफजाई के साथ किया रवाना

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

डीएवी एचएफसी बरौनी के छात्र 7वीं जूनियर राष्ट्रीय ड्यूवॉल चैंपियनशिप बालक संवर्ग में शामिल होने के लिए आज विद्यालय से नागपुर, महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए। चैम्पियनशिप राष्ट्रीय स्तर पर खेला जायेगा जिसमें अंडर-19 छात्र भाग ले रहे है। भाग लेने वाले छात्र विकास कुमार, शशि शेखर, तेजस कुमार, अमर आनंद, देव प्रताप पांडेय, भास्कर राज शामिल हैं।

- Sponsored Ads-

रवाना होने से पूर्व प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों से कहा कि खेलों में नियमित भागीदारी बच्चों को स्कूल और में खेल खेलना सिखाती है। खिलाड़ी अच्छी तरह से जानते है कि हारे हुए खेल को कैसे जीतना है। खिलाड़ी हमेशा अनुशासित और जीवन भर आत्मविश्वास से भरे रहते हैं और जीवन के कठिन संघर्षों में कभी निराश नहीं होते है। वे आसानी से नैतिकता, आवश्यक कौशल और जीने की कला विकसित कर लेते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय खेल प्रशिक्षक सह शारीरिक शिक्षक अंबुज कुमार ने कहा कि खेल खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। कभी भी खेल परिणाम पर टिका नहीं रहना चाहिए और जिस खिलाड़ी में यह भावता है वहीं सच्चा खिलाड़ी होता है। इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक धनंजय कुमार मिश्रा, नम्रता सिन्हा, नरेन्द्र कुमार, हेमंत कुमार मिश्रा, चन्दन कुमार, साग्निक बंदोपाध्याय, मुरारी कुमार आदि उपस्थित थे।

बरौनी से धर्मवीर

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article