नालंदा दौरे पर प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बोले-सोच बदले, सोच के बिना बिहार नहीं सुधरेगा

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में एक दिवसीय दौरे पर जन सुधार के सूत्रधार प्रशांत किशोर पहुंचे। इस दौरान प्रशांत किशोर ने हरनौत प्रखंड में उद्घोष यात्रा के तहत एकदम सभा को संबोधित किया। अगर हम हमारे जैसे प्रशांत किशोर भी बिहार में आ जाए तो बिहार सुधरने वाला नहीं है क्योंकि जब तक आपकी सोच और आप नहीं सुधरोगे तब तक हमारा समाज नहीं सुधरेगा।

नालंदा दौरे पर प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बोले-सोच बदले, सोच के बिना बिहार नहीं सुधरेगा 2वहीं लालू प्रसाद यादव के ऊपर चुटकी लेते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नवमी फेल बेटे को लालू प्रसाद यादव बिहार का राजा बनाना चाहते हैं। हम ऐसा बोलते हैं तो लोगों को लगता है कि हम लालू प्रसाद यादव का शिकायत कर रहे हैं लेकिन हम उनकी मिसाल देकर आप लोगों से यह कहना चाहते हैं कि जब लालू जी का बेटा नवमी फेल है तो वह अपने बेटे को बिहार का राजा बनाना चाहते हैं इसी तरह जब आपके बेटे अच्छे पढ़े लिखे हैं तो फिर वह चपरासी की भी नौकरी नहीं पा सका।

नालंदा दौरे पर प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बोले-सोच बदले, सोच के बिना बिहार नहीं सुधरेगा 3फिर भी आप अपने बच्चों की चिंता नहीं करते हैं। इसलिए आप ऐसी सरकार को चुने जो बिहार में अच्छी शिक्षा युवाओं को रोजगार और पलायन को रोक सके। उन्होंने कहा कि अगली बार वोट नेताओं के चेहरे पर नहीं, अपने बच्चों के भविष्य को देखकर दें। प्रशांत किशोर ने वादा किया कि इस साल छठ के बाद नालंदा के युवाओं को 10-12 हजार की नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, उन्हें स्थानीय रोजगार मिलेगा। साथ ही दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article