समस्तीपुर जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सह टीकाकरण शिविर का किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: धरमपुर वार्ड संख्या 27 में बुधवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सह विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी  रौशन कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अखरूतल इस्लाम साहिन उपस्थित रहे।

समस्तीपुर जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सह टीकाकरण शिविर का किया उद्घाटन 2जिलाधिकारी ने बताया कि एक सर्वेक्षण के दौरान यह पाया गया कि इस क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं मानकों के अनुरूप नहीं हैं। टीकाकरण की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर पाई गई और स्वास्थ्य कार्यबल की भी कमी देखी गई। साथ ही, लोगों में टीकाकरण को लेकर हिचकिचाहट भी देखी गई।

समस्तीपुर जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सह टीकाकरण शिविर का किया उद्घाटन 3उन्होंने बताया कि इस हिचक को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधि  विधायक  साहिन स्वयं लोगों के बीच गए और जागरूकता फैलाने का कार्य किया। उन्हीं के प्रयासों से इस शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।

समस्तीपुर जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सह टीकाकरण शिविर का किया उद्घाटन 4शिविर में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की टीम भी मौजूद रही, जो शिविर की निगरानी कर रही थी। टीम में WHO मॉनिटर अफताब आलम, भास्कर कुमार, प्रवीण कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा, संतोष झा, मनोज सिंह, दिलीप ठाकुर, शुकलाम्बर झा, सुरेंद्र कुमार, एम.डी. शहनवाज और संजीव कुमार वर्मा शामिल थे।

समस्तीपुर जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सह टीकाकरण शिविर का किया उद्घाटन 5जिलाधिकारी ने आशा व्यक्त की कि इस तरह के शिविर लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाएंगे और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में मददगार साबित होंगे।यह शिविर स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article