बेगूसराय के भगवानपुर में संकुल स्तरीय मशाल प्रतियोगिता का आयोजन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड में संकुल स्तरीय मशाल प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार से शुरू हो गया। सीआरसी उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहदौली में मशाल प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा प्रेमी प्रेम कुमार साह ने फीता काट कर किया। अंडर 14 आयु वर्ग के लंबी कूद में बालक वर्ग में मेहदौली के राजकुमार व बालिका वर्ग में भरडीहा की शबनम कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल की।

बेगूसराय के भगवानपुर में संकुल स्तरीय मशाल प्रतियोगिता का आयोजन 260 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में मेहदौली के अभय कुमार व बालिका वर्ग में नेहा कुमारी,600 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में भरडीहा के बंटी कुमार व बालिका वर्ग में आरुषि कुमारी,साइक्लिंग में बालक वर्ग में मेहदौली के मिथुन कुमार व बालिका वर्ग में भरडीहा की सीमा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल की।क्रिकेट बॉल थ्रो में बालक वर्ग में भरडीहा के अंकुश कुमार व बालिका वर्ग में मेहदौली की संध्या कुमारी ने जीत दर्ज की।

बेगूसराय के भगवानपुर में संकुल स्तरीय मशाल प्रतियोगिता का आयोजन 3अंदर 16 आयु वर्ग में लांग जम्प में बालिका वर्ग में भरडीहा की अमृता व 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में मेहदौली की कुमारी निधि ने जीत दर्ज की। मौके पर निर्णायक सुमन कुमार मालाकार व मो.इज़हार आलम, संदीप कुमार,सीआरसी समन्वयक अशोक कुमार सिंह,शिक्षक अमित,नितेश,अनिल,अमर शंकर,अजीत, नुपूर, बन्दना,पूनम आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article