पहली कक्षा में नामांकन अभियान अब 22 अप्रैल तक रहेगा जारी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की पहली कक्षा में बच्चों के नामांकन के लिए एक अप्रैल से चल रहा अभियान अब 22 अप्रैल तक चलेगा। पूर्व में इसकी तिथि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक निर्धारित थी। इस उत्सव में साढ़े पांच वर्ष से लेकर छह वर्ष तक के बच्चों का पहली कक्षा में नामांकन कराना है।

- Sponsored Ads-

अभियान की तिथि बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। अभियान का उद्देश्य शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article