बछवाड़ा प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद के मनोनयन के साथ ही पार्टी में बगावत हुआ शुरु

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश नेतृत्व के द्वारा संगठन में अध्यक्ष पद पर नए चेहरे का चयन करने को लेकर बछवाड़ा जदयू कार्यकर्ताओ में बगावत शुरू हो गई है। रविवार को रानी एक पंचायत के बैंक बाजार स्थित जदयू कार्यालय में बछवाड़ा प्रखंड के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बैठक कर जिलाध्यक्ष और प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी किया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष विश्वनाथ महतो ने किया। बैठक में 18 में से 16 पंचायत अध्यक्ष समेत प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

बछवाड़ा प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद के मनोनयन के साथ ही पार्टी में बगावत हुआ शुरु 2बैठक के दौरान जदयू कार्यकर्ताओ ने पहले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर जयंती से पूर्व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया विशनपुर सह प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीराम राय ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व और जिलाध्यक्ष की मिलीभगत से कार्यकर्ताओं के भावना को दरकिनार करते हुए नए अध्यक्ष के रूप में चमथा 3 के मुखिया राकेश कुमार राय उर्फ बच्चा बाबू को मनोनीत कर दिया गया। इनके मनोनयन से 18 पंचायत में से 16 पंचायत के अध्यक्ष प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य समेत दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता मर्माहत है। उन्होंने कहा कि यह बीस सूत्री के उपाध्यक्ष पद के जिला अध्यक्ष के द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष से पैसे का लेनदेन हुआ है।

बछवाड़ा प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद के मनोनयन के साथ ही पार्टी में बगावत हुआ शुरु 3जब प्रखंड कमिटी द्वारा सूची दी गई तो फिर क्या मजबूरी है कि प्रखण्ड नेतृत्व को नजरअंदाज किया गया। सभी कार्यकर्ता पूर्व नेतृत्व के साथ पार्टी के सभी गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उनके द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता रहा है। हम सभी नीतीश कुमार के सच्चे सिपाही हैं। बिचौलिए को हम लोग नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस फैसले को वापस नहीं लिया जाता है तो हम सभी कार्यकर्ता बीस सूत्री समेत सभी पदों से एक साथ इस्तीफा देंगे। वही प्रखंड महासचिव सिकंदर कुमार ने कहा कि निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व मे पार्टी का विकास हुआ है इनके मिलनसार व्यवहार और छोटे से छोटे स्तर के कार्यकर्ताओं को भी सम्मान देने के कारण पार्टी के प्रति युवाओं का झुकाव हुआ है।

बछवाड़ा प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद के मनोनयन के साथ ही पार्टी में बगावत हुआ शुरु 4ये सभी कार्यकर्ताओं के दुख सुख में सदा खड़े रहने का काम करते हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी का और विकास होने की उम्मीद है फिर भी क्या कारण रहा की प्रदेश नेतृत्व ने संगठन विरोधी फैसला लिया। उन्होंने कहा कि अगर इस पर विचार नहीं किया जाता है तो पूरा प्रखंड स्तरीय संगठन बिखर जाएगा। मौके पर सुरेश राय,पंकज सहनी, सुरेश महतो, अरुण पासवान, सुधीर सिंह, राजेश कुमार, आलोक नंदन, अजित कुमार, मो जमशेद, वंदना गुप्ता, उर्मिला देवी, सुमित कुमार, अजय महतो, जयराम महतो, रंजीत महतो, उदन कुमार, मुकेश पासवान, चमरु महतो, रोहन कुमार, रौशन कुमार, राजीव कुमार, अमर कुमार, सुधीर राय, सुधीर साह,वंदन पटेल, प्रियांशु कुमार, निखिल कुमार, चंदन कुमार, राहुल कुमार, संजीव कुमार, मासूम कुमार, शक्कन पासवान समेत विभिन्न पंचायत के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article