ग्राम सभा की बैठक में विकास योजनाओं का संकलन,बाड़ा पंचायत में ग्राम सभा का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

जिला पंचायत राज पदाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को बाड़ा पंचायत भवन परिसर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुखिया बेबी देवी ने किया। बैठक की जानकारी देते हुए मुखिया बेबी देवी ने वर्ष 2024 – 25 के समयावधि में  ग्राम पंचायत विकास योजना ( जीपीडीपी) तैयार करने को लेकर बैठक किया गया।

- Sponsored Ads-

जिसमें उपलब्ध राशि के बावत पंचायत के विकास योजनाओ का चयन किया गया। जिसमें सभी वार्ड सदस्यो व आमजनो की सहभागिता रही। बैठक में दर्जनों योजनाओ का चयन किया गया। चयनित योजनाओ को जीपीडीपी के पोर्टल पर फोटो ग्राफ एवं सम्बंधित डाटा को अपलोड करने का निर्देश पंचायत सचिव व  फेसिलेटर को दिया गया। साथ ही जीपीडीपी तैयार कर उसे ग्राम स्वराज पोर्टल पर वार्षिक योजना अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

ग्राम सभा की बैठक में विकास योजनाओं का संकलन,बाड़ा पंचायत में ग्राम सभा का किया गया आयोजन 2 मौके पर पूर्व मुखिया टिंकू राय, पंसस विनोद सहनी, सरपंच प्रतिनिधि तरुण कुमार रौशन , पंचायत सचिव , वार्ड सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे। बताते चले कि इससे पूर्व प्रखंड के मेघौल ,  फ़फौत, बरियारपुर पश्चमी पंचायतो में इस तरह का ग्राम सभा का आयोजन किया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article