बेगूसराय में दबंगों ने घर पर चढ़कर लाठी डांटे से लैस होकर पूरे परिवार को किया पिटाई, महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर दबंगो का कहर देखने को मिला जहां दबंगों ने घर पर चढ़कर लाठी डांटे से लैस होकर पूरे परिवार को पिटाई कर दी।  पिटाई में एक ही परिवार के महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। हालांकि मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से दबंग के द्वारा लाठी डांटे से लिया लैस होकर मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे हैं।  पूरा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के विष्णुपुर वार्ड नंबर 4 की है। 

घटना के संबंध में घायल श्याम नंदन राय ने बताया है कि मेरा पुश्तैनी जमीन है। उसे जमीन पर जब विवाद शुरू हुआ तो प्रशासन के द्वारा जमीन पर 107 और 44 लगा दिया। इसके बावजूद भी वह जमीन को गांव के रहने वाले दबंगों के द्वारा कब्जा करना चाह रहा है। उन्होंने बताया है कि अचानक दबंगों ने घर पर चढ़कर गाली गलौज करने लगा। जब गाली गलौज का विरोध मेरे घर के सदस्यों के द्वारा किया गया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने लाठी डांटे से लैस होकर घर में घुसकर पूरे परिवार को बेरहमी से पिटाई कर दी। उन्होंने बताया है कि इससे भी मन नहीं भरा तो ईंट पत्थर से भी हमला कर दिया। दबंगों की पिटाई से महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।उन्होंने बताया है कि गांव के दबंग व्यक्ति है।

बेगूसराय में दबंगों ने घर पर चढ़कर लाठी डांटे से लैस होकर पूरे परिवार को किया पिटाई, महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल 2जबरन और जमीन कब्जा करना चाहता है।  घटना की सूचना पुलिस को लगी तो मौके पर पुलिस पहुंची तो पुलिस के सामने भी दबंगों ने लाठी डांटे एवं एक पत्थर से हमला कर रहे थे पुलिस भी उसके सामने कुछ नहीं कर पाए। फिलहाल  घटना की सूचना पीड़ित परिवार के द्वारा बछवाड़ा थाना पुलिस को दी।मौके पर बछवाड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद मामला को शांत कराया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article