मध्य निषेध इकाई पटना की सूचना पर बछवाड़ा पुलिस ने 25 लाख रुपये की शराब को एक टैंकर से किया जप्त

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के मुरलीटोल चौक के समीप एनएच 28 टोल प्लाजा पर शुक्रवार की देर रात गहन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मध्य निषेध इकाई पटना की सूचना पर बछवाड़ा थाना की पुलिस ने एक टैंकर से 488 कार्टुन विदेशी शराब बरामद किया। साथ ही पुलिस ने टैंकर वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि उत्पाद विभाग इकाई पटना के द्वारा गुप्त सूचना मिली थी की एनएच 28 के रास्ते दलसिंहसराय की तरफ अवैध विदेशी शराब से लदी टैंकर जा रही है।

- Sponsored Ads-

मध्य निषेध इकाई पटना की सूचना पर बछवाड़ा पुलिस ने 25 लाख रुपये की शराब को एक टैंकर से किया जप्त 2सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार बछवाड़ा थाना की पुलिस ने मुरलीटोल टोल प्लाजा के समीप एनएच 28 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए तेल टैंकर को संदेह के आधार पर जप्त किया गया। उक्त टैंकर की तलाशी के दौरान टैंकर के अंदर पंजाब राज्य निर्मित रॉयल स्टेक कम्पनी के 375 एमएल का 488 कार्टुन विदेशी शराब कुल 4392 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब की कीमत लगभग 25 लाख आकी जा रही है।

मध्य निषेध इकाई पटना की सूचना पर बछवाड़ा पुलिस ने 25 लाख रुपये की शराब को एक टैंकर से किया जप्त 3वही टैंकर चालक झारखंड राज्य के घनवाद जिले के जौरापोखर थाना क्षेत्र के दिगवादी गांव निवासी सुरेश तुरी का पुत्र उपेन्द्र तुरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार टैंकर चालक से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के उपरांत वाहन चालक को बिहार मद्य निषेध अधिनियम उल्लंघन मामले के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article