रामनवमी को लेकर युवाओं का जत्था गंगाजल लाने सिमरिया घाट किया प्रस्थान

DNB Bharat Desk

खोदाबंदपुर प्रखंड में रामनवमी के अवसर पर शिवालयों में जल अर्पण करने के लिए बजरंग दल और सनातनी युवाओं का जत्था शनिवार को गाजे बाजे झंडा बैनर के साथ सिमरिया घाट के लिए प्रस्थान किया। बजरंग दल के कार्यकर्ता स्वराज कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हमारी टीम रामनवमी की पूर्व संध्या पर सिमरिया घाट से जल लाने के लिए प्रस्थान करती है ।

- Sponsored Ads-

वहां से जल भरकर महानवमी के दिन देवादिदेव महादेव को गंगाजल से अभिषेक करते हैं और उनसे खुशहाली की मन्नतें मांगते हैं। हमारी यह कामना है हमारा आदि धर्म सनातन धर्म ,संस्कृति उत्तरोत्तर आगे बढ़े ।इसका प्रचार प्रचार हो ।

रामनवमी को लेकर युवाओं का जत्था गंगाजल लाने सिमरिया घाट किया प्रस्थान 2हमारा देश और प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़े। लोगों में आपसी सद्भाव हो। राष्ट्रीयता का प्रचार और प्रचार हो। सभी लोग मिलजुल कर प्रेम पूर्वक आपस में रहे । रामनवमी के त्यौहार को हर साथी सामाजिक सद्भाव के माहौल में मानवें ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article