डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत नींगा निवासी कॉ राम गुलाम ठाकुर आजादी काल से पूर्व से ही जीवन के आखिरी सांस तक बरौनी अंचल के लिए सच्चे सिपाही और समर्पित कार्यकर्ता रहे। उक्त बातें शुक्रवार को उनके श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा के दो सुमन अर्पित करते हुए पूर्व सांसद कॉ शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा। उन्होंने कहा बरौनी अंचल में कॉ राम गुलाम ठाकुर कम्युनिस्ट पार्टी के सिपाही के रूप में मेहनतकश जनता की सेवा में तत्पर रहे। जिस समय यहां पार्टी की नींव रखी गई उस समय यहां कमजोर वर्गों के लोगों को सामंतवादी सोच के लोग शोषण किया करते थे।

इसके खिलाफ उन्होंने कॉ महर्षि देवकीनंदन सिंह के नेतृत्व में कॉ बिंदेश्वरी शर्मा, कॉ राम-लखन भगत, प़चू साह, प्रभू नारायण साह, शौकत अली, शमी अहमद, निज़ाम सरदार, जगदीश सहनी, शिवचंद्र चौधरी, बहोर पासवान, ब्रह्मदेव चौधरी, रामचन्द्र सहनी, राम रसिक पासवान का एक जत्था तैयार किया और इसके खिलाफ आवाज उठाने का काम किया। तथा इससे लोगों को एकजुट होकर इसका विरोध करने का बल मिला। जो आज भी नींगा पंचायत में देखने को मिलता है। वहीं जिला मंत्री अवधेश राय ने कहा कि ठाकुर जी कहा करते थे पद से कोई महान नहीं होता, व्यक्ति अपने कर्मों से महान होता है।
कम्युनिस्ट होना ही कर्म है। उन्होंने बताया कि हम-सब के द्वारा पंचायत के अंदर एवं अगल-बगल के इलाकों में भी साम्प्रदायिक सौहार्द को बरकरार रखने के लिए एक गज़ब का माहोल तैयार किया गया। जिसका जीता जागता उदाहरण आज़ भी नींगा है। मौके पर अंचल मंत्री अरविंद सिंह, सीपीएम जिला मंत्री रजनीश झा, एटक नेता प्रहलाद सिंह सहायक अंचल मंत्री नवीन कुमार, तनवीर आलम, डा ए के शर्मा, पूर्व मुखिया नीलो ठाकुर आदि वक्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा के दो सुमन अर्पित करते हुए सभा को संबोधित किया।
मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अफाक अख्तर उर्फ हुकुमत, कॉ खुर्शीद आलम,पंसस मो नौशाद आलम, मो तौकीर आलम,जिला प्रवक्ता प्रेम प्रकाश शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष जदयू प्रवीण कुमार, मनोज चौरसिया तथा पुण्यात्मा राम गुलाम ठाकुर के पुत्र बिनोद ठाकुर, मनोज ठाकुर, अनोज ठाकुर एवं प्रमोद ठाकुर सहित हजारों हजार की तादाद में उमड़ी जनसैलाब ने कॉ राम गुलाम ठाकुर को लाल सलाम किया। कहा कॉ राम गुलाम ठाकुर तेरे अरमानों को मंजिल तक पहूचाएंगें।इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समस्त नींगा पंचायत वासियों ने एकजुटता और एकरूपता का परिचय दिया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट