हमारी लड़ाई केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ जारी है – पूर्व सांसद

DNB Bharat

जन नायक कॉमरेड चंद्रशेखर सिंह की आयोजित जयंती समारोह में बोले पूर्व सांसद।

डीएनबी भारत डेस्क 

जन नायक कॉमरेड चंद्रशेखर सिंह का जयंती समारोह आयोजन किया गया। नगर निगम चुनाव 2022 एवं आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर कार्यक्रम का संक्षिप्त आयोजन किया गया।सोमवार की अहले सुबह प्रभात फेरी के साथ भाकपा अंचल कार्यालय बीहट में पार्टी झंडोतोलन के साथ शहीद स्मारक पर शहीदों के आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित किया।

- Sponsored Ads-

आदर्श आचार संहिता के कारण प्रभात फेरी एवं झंडोतोलन के बाद संक्षिप्त रूप से आयोजित कार्यक्रम को को संबोधित करते हुए भाकपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, भाकपा जिला मंत्री अवधेश राय एवं स्थानीय तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ जारी है , किसानों मजदूरों नौजवानों की एकता रंग लाएगी और हम सामंतवादी ,पूंजीपतियों की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

इस अवसर पर बीहट इप्टा के कलाकारों ने जन प्रस्तुत किए। मौके पर एटक नेता प्रहलाद सिंह, भाकपा बरौनी अंचल मंत्री अरविंद कुमार सिंह, नवीन सिंह, नूर आलम, रामाधार सिंह, मोहमद रिजवान, शाखा मंत्री अशोक रजक,जीतो सिंह, योगी सिंह, भैरव पासवान, उमेश पासवान, राम उदगार सिंह भूतनाथ, राजनीति सिंह, माखो महतो, उमेश प्रसाद सिंह, दिलेर अफगान, मनोज सिंह, मणि भूषण सिंह, भोला तांती समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

TAGGED:
Share This Article