दुकानदार के साथ मारपीट करने मामले में बछवाड़ा थाना में पांच लोगो पर प्राथमिकी दर्ज  

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित बछवाड़ा बाजार के स्टेशन रोड में सोमवार को सुधा कॉर्नर विक्रेता से मारपीट और लुट का मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें कि पीड़ित दुकानदार भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानोपुर गांव निवासी विजय कुमार का पुत्र विकास कुमार ने थाना में आवेदन देकर पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि सोमवार की संध्या लगभग 5 बजे बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम निवासी प्रमोद यादव के पुत्र सोनू कुमार और सन्नी कुमार सुखराम यादव का पुत्र धीरज कुमार सुरेश पंडित का पुत्र सुबोध कुमार एवं बब्बन यादव का पुत्र सौरभ कुमार समेत 8 से 10 की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने पिस्तौल,फरसा,चाकू, फाइटर लेकर दुकान में घुसकर सोनू कुमार पिस्तौल दिखाकर गल्ला से 5200 सौ रुपए निकाल लिया।

 दुकानदार के साथ मारपीट करने मामले में बछवाड़ा थाना में पांच लोगो पर प्राथमिकी दर्ज   2 जिसका मैने विरोध किया तो धीरज कुमार कॉलर पकड़कर खींच लिया और जान से मारने के नियत से सिर पर फरसा से प्रहार किया जिससे मै घायल होकर जमीन पर गिर गया। सुबोध कुमार ने मेरे गले से सोने का हनुमानी खींच लिया। लोगो के जुटते देख भागने लगे और सोनू, सौरभ और धीरज ने कहा कि अगर दुकान चलाना है तो 5000 हजार का महीना रंगदारी देना है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष विवेक भारती ने कहा कि पीड़ित के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उनलोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article