बेगूसराय के खोदावंदपुर में शांतिपूर्वक होली का त्योहार संपन्न

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में रंगों का त्योहार होली खोदाबंदपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार और रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। गुरु वार की रात होलिका दहन के साथ होली का त्योहार आरंभ हुआ जो शनिवार की देर रात तक चलता रहा। इस मौके पर ग्रामीण युवाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं की अलग-अलग टीम घूम घूम कर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते देखा गया। पहले लोगों ने कादो माटी का होली खेला ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के खोदावंदपुर में शांतिपूर्वक होली का त्योहार संपन्न 2फिर रंग गुलाल का होली खेला। प्रखंड के अधिकांश जगहों पर होली शुक्रवार को मनाया गया जबकि मेघौल मटिहानी ,नारायणपुर आदि स्थानों पर शनिवार को मनाया गया। होली के मौके पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल होलिका दहन के रात से ही लगातार गस्त करते देखा गया। होली के मौके पर लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की मुबारकबाद दिया। मुस्लिम भाइयों ने भी होली के त्यौहार में  हंसी-खुशी हिस्सा लिया और लोगों को रंग गुलाल लगाकर सामाजिक सद्भाव का मिसाल पेश किया।

बेगूसराय के खोदावंदपुर में शांतिपूर्वक होली का त्योहार संपन्न 3होली के दौरान  क्षेत्र में मीट मुर्गा का जमकर लोगों ने खरीदारी किया और खाया पिया और भरपूर होली का मजा लिया। होलिका दहन को लेकर प्रखंड के खुदाबांदपुर कृषि विज्ञान केंद्र के गेट सिवान चौक फतेहपुर चौक खुदा गोविंदपुर पोखरा चल की चौक मसूरज चौक पर ग्रामीण युवाओं ने देर रात होलिका दहन किया इस अवसर पर अलग-अलग जगह पुलिस की अलग-अलग टीम में भी मौजूद थी। शुक्रवार को अधिकांश स्थान सई दौलतपुर नुरुल्लहपुर मोहनपुर होली का त्यौहार मनाया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article