धम्म यात्रा के दौरान पीस वॉक पर 15 देशों के एक हजार बौद्ध के अनुआई जेठियन गांव से पैदल पहुंचे राजगीर के वेणुवन

DNB Bharat

भगवान बुद्ध के उपदेश का कर रहे हैं प्रचार।

डीएनबी भारत डेस्क 

गया के जेठियान से आज 15 देशों के एक हजार से अधिक बौद्ध यात्री 15 किमी की पैदल धम्म यात्रा कर नालन्दा के राजगीर के वेणुवन पहुंचे। यह धम्म यात्रा विगत 10 वर्षो से आयोजित होता आ रहा है जिसमें जेठियन गांव के लोगों का पूरा सहयोग रहता है।

- Sponsored Ads-

वहां के निवासी समाजसेवक विनोद कुमार विप्लव ने बताया की भगवान बुद्ध बोधगया से ज्ञान प्राप्ति के उपरांत सारनाथ से वापसी में जेठियन गांव में 4 माह के वर्षा मास में यहां रुके थे और उस समय राजगीर के राजा बिम्बिसार द्वारा जेठियन से राजगीर तक का मार्ग भगवान बुद्ध को आने के लिए बनाया था।

जिस रास्ते भगवान बुद्ध पैदल चल कर राजगीर के वेणुबन पहुंचे थे। आज उस मार्ग को बिम्बिसार मार्ग से जाना जाता है और आज 15 देशों के बौद्ध यात्री विश्व में शांति के लिए जेठियन से राजगीर तक का पीस वाॅक किए।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article